Late Shri Ashok Shithole
(Kavishas)
गुरु कृपा अमिट है, गुरु पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |
हो जाओगे सभी संकट भव से पार कदम-कदम तुम बड लो |
ना शंका रहे गुरु कृपा करेंगे संयम से कदम-कदम तुम बड लो |
गुरु सब कुछ देने वाला है शुभ कर्म के साथ कदम-कदम तुम बड लो |
जग में क्या लाये क्या ले जाओगे पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |
व्यर्थ क्रोध अति लालच तज पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |
तुमने सोचा गुरु कृपा दुर्लभ है नाना जतन नाना प्रपंच खुद रच लो |
गुरु कृपा अति सुलभ प्रभू प्रेम पगा हृदय कदम-कदम तुम बड लो |
तेरे हि द्रढ निश्चय ने गुरु कृपा को पल्लवित प्रफुल्लित प्रबळ किया |
गुरु कृपा अविरल बहती पात्र बन पाने में कदम-कदम तुम बड लो |
मानव जीवन मिला गुरु पाने को क्या अन्य जीवो को गुरु कृपा मिलती है |
व्यर्थ ना बीते समय धन्य धन्य बनने पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |
रंगो में क्यो भ्रमित बने हो कि ये लाल ये हरा ये काला लग रहा है |
गुरु कृपा रंग के विहीन उसे पाने पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |
गुरुवर तेरी दया तेरी कृपा पाने का मेरा सौभाग्य आप अंकित कर लो |
बनने कृपा पात्र अशोक “कविशस” पथ पर कदम-कदम तुम बड लो |