Baba Shankar Lal Ji Maharaj

Mera Apki Kripa Se

Smt Aparna Shrivastava

 

“हरिहर” गुरुजी मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम गुरु जी मेरा नाम हो रहा है। गुरुदेव की कृपा से सब काम हो रहा है। पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है। हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है। करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है ॥ करते हो तुम गुरु जी मेरा नाम हो रहा है। तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है। किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है। तेरे साथ से गुरु जी मैं मालामाल हो रहा हू। करते हो तुम गुरु जी मेरा नाम हो रहा है। मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरे पास कैसे आऊ। टूटी हुयी वाणी से गुणगान कैसे गाऊं। तेरी प्रेरणा से ही सब यह कमाल हो रहा हैं। करते हो तुम गुरु जी मेरा नाम हो रहा है गुरुदेव की कृपा से सब काम हो रहा है। जितना दिया गुरुवर ने उतनी तो मेरी औकात नही। ये तो काम है मेरे गुरुवर का। वरना मुझमे तो ऐसी कोई बात नही। करते हो तुम गुरु जी मेरा नाम हो रहा है गुरुदेव की कृपा से सब काम हो रहा है। भक्त की इच्छा बाबा के चरणो में दीनानाथ मेरे बाबा शंकर अपर्णा श्रीवास्तव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top